भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का एक बयान काफ़ी विवादित हो गया है.
बुधवार को कोहली का एक बयान चर्चे में रहा जिसमें वो कह रहे हैं कि जिन्हें विदेशी बल्लेबाज़ पसंद हैं उन्हें भारत में नहीं रहना चाहिए.
अब इस बयान को लेकर लोग कोहली को सोशल मीडिया पर घेर रहे हैं.
लोग कोहली के ख़िलाफ़ तीखी टिप्पणियाँ कर रहे हैं. इनमें से कुछ लोगों ने विराट कोहली के पुराने वीडियो और ट्वीट शेयर किए हैं जिनमें वो अपने पसंदीदा विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात किए हैं.
साल 1988 में जन्मे विराट कोहली ने 2008 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए पहला वनडे मुक़ाबला खेला था. ये मैच खेलने से पहले उन्होंने ख़ुद बताया था कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स हैं.
इस मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने ट्वीट किया है कि "तो क्या विराट कोहली को साउथ अफ़्रीका भेज देना चाहिए था! लेकिन थोपा गया राष्ट्रवाद और ये पागलपन उस वक़्त चलन में नहीं थे."
बहुत सारे लोगों ने डेक्कन क्रॉनिकल न्यूज़ की उस ख़बर को ट्वीट किया है जिसमें ब्रिटेन के बल्लेबाज़ जो रूट को विराट कोहली ने अपना पसंदीदा बल्लेबाज़ बताया था.
साल 2016 में छपी इस ख़बर के अनुसार भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से कहा था कि न्यूज़ीलैंड के केन विलियम्सन और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर के अलावा इंग्लैंड टीम के जो रूट उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं.
कुछ लोगों ने डीएनए न्यूज़ की एक ख़बर ट्वीट की है जिसमें स्विट्ज़रलैंड की एक घड़ी कंपनी के प्रचार इवेंट में विराट ने अपने 'अल्टीमेट फ़ेवरेट' खिलाड़ी के बारे में बताया था.
साल 2018 में छपी इस ख़बर के अनुसार विराट के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी टेनिस स्टार रॉजर फ़ेडरर हैं.
उनके बारे में विराट ने कहा था, "रॉजर फ़ेडरर मेरे अल्टीमेट पसंदीदा हैं. वो शानदार खिलाड़ी हैं. वो अपने परिवार को समय देते हैं. आलोचनाओं की चिंता नहीं करते. जीवन में उनकी प्राथमिकताएं तय हैं. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूँ."
नाम के ट्विटर यूज़र ने विराट कोहली के एक पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा है, "ये कौन बन्दा है. इसको बताओ कि अगर विदेशी खिलाड़ी को पसंद करते हो तो भारत में क्यों रह रहे हो?"
विराट ने इस ट्वीट में जर्मन खिलाड़ी ऐनजलीक़ केर्बर के लिए लिखा था, "ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतने की शुभकामनाएं. आप आधिकारिक तौर पर मेरी पसंदीदा टेनिस खिलाड़ी हैं."
भारत में नहीं रहना चाहिए'
दरअसल, बुधवार को विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें वो विदेशी बल्लेबाज़ों को पसंद करने वाले लोगों से भारत छोड़ने को कहते हैं.
बताया गया है कि ये वीडियो उनके जन्मदिन पर लॉन्च किए गए एक ऐप के लिए बनाया गया था. इस वीडियो में विराट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर आए संदेशों को पढ़ते दिख रहे हैं.

Comments
Post a Comment