सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेन्स सिंगल्स का खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में स्पेन के राफेल नडाल को 6-3, 6-2, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ ही वे सात बार यह टूर्नामेंट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और ऑस्ट्रेलिया के रॉय इमर्सन के छह-छह खिताब के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
जोकोविक ने 2012 में भी नडाल को दी थी मात
जोकोविच ने नडाल को दूसरी बार फाइनल में हराया। इससे पहले 2012 में भी उन्होंने स्पैनिश खिलाड़ी के खिलाफ जीत दर्ज की थी। जोकोविच ने 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। उनका ग्रैंड स्लैम में यह 224वां मुकाबला था। इसमें उन्होंने केवल पांच मैच गंवाए हैं।
जोकोविच ने तोड़ा सैम्प्रास को पीछे छोड़ा
जोकोविच ने 15वां ग्रैंड स्लैम जीतने के साथ ही अमेरिका के पीट सैम्प्रास के 14 ग्रैंड स्लैम खिताब को पीछे छोड़ दिया। ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में जोकोविच से आगे अब सिर्फ स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर( 20) और स्पेन के राफेल नडाल(16) हैं।
जोकोविच ने नडाल की तारीफ की
मैच जीतने के बाद जोकोविच ने नडाल की तारीफ करते हुए कहा कि चोट से वापस आकर खेलना बेहद कठिन है। आपने सभी को फाइटिंग स्पिरिट के बारे में सिखाया, उसके लिए बहुत शुक्रिया। पिछले चार में से तीन टाइटल जीतना बेहतरीन अनुभव है। जोकोविच ने अपनी टीम और परिवार का भी शुक्रिया जताया।
वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को तीन टेस्ट की सीरीज के पहले मैच में 381 रन से हरा दिया। इस मैच में विंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने दोहरा शतक लगाया और दो विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था। इस प्रदर्शन के बाद वे आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए। वे गारफील्ड सोबर्स के बाद इस पायदान पर पहुंचने वाले अपने देश के पहले ऑलराउंडर बने। सोबर्स 1974 में नंबर-1 ऑलराउंडर थे।
होल्डर ने करियर की सर्वश्रेष्ठ 440 रेटिंग अंक हासिल किए। रैंकिंग में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे पायदान पर हैं। हसन के 415 अंक हैं। तीसरे स्थान पर भारत के रविंद्र जडेजा हैं। उनके 387 अंक हैं।
सोबर्स के जमाने में विपक्षी टीम के स्तर और अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े को ध्यान में नहीं रखा जाता था। रैंकिंग प्रणाली नहीं थी। पूर्व क्रिकेटरों की राय और प्रदर्शन के आधार पर सोबर्स को सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर कहा जाता था। वे 1974 में संन्यास लेने के समय टॉप पर थे।
माउंट माउनगानुई में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच वनडे की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया न्यूजीलैंड में 10 साल बाद वनडे सीरीज जीती है। इससे पहले भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2009 में पांच वनडे की सीरीज 3-1 से जीती थी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसकी पूरी टीम 49 ओवर में 243 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से रॉस टेलर ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3, हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 43 ओवर में 3 विकेट पर 245 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 62 और कप्तान विराट कोहली ने 60 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक 38 और अंबाती रायडू 40 रन बनाकर नाबाद रहे।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल।
न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, रॉस टेलर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, डग ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्गुसन, ट्रेंट बोल्ट।

Comments
Post a Comment